कार्यालय में बैठे भाजपा नेता पर हुए हमले में गंगनहर पुलिस ने पांच नामजद और 15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सोमवार को रुड़की में कार्यालय में बैठे भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री तरुण शर्मा पर हमला करके घायल कर दिया गया था। इसके साथ ही कार्यालय में भी तोड़फोड़ की थी। इस मामले में गांव लिब्बहेड़ी निवासी अमित धीमान ने तहरीर दी। इसमें बताया कि वह चार अगस्त को जीआईसी इंटर काॅलेज तिराहे पर ऑफिस में अपने साथियों के साथ बैठा हुआ था।
इसी दौरान देव्यांश, ठाकरान, ऋतिक, ऋतिक सालार, शौकिदंर समेत 15 अज्ञात लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियारों के साथ आए और हमला कर दिया। हमले में तरुण शर्मा निवासी लिब्बरहेडी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि पांच नामजद व 15 अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।