फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की।
लंबे समय से अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याएं हल नहीं होने पर आक्रोशित माध्यमिक शिक्षक संघ ने 15 मई से सीईओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. अनिल शर्मा और जिला अध्यक्ष राजेश सैनी के नेतृत्व में शिक्षकों ने सीईओ आरडी शर्मा को ज्ञापन दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 तथा 2017-18 में आयकर की धनराशि काटने के बावजूद उनके पैन नंबर में स्थानांतरित नहीं की गई। पैन नंबर में धनराशि स्थानांतरित नहीं होने से आयकर विभाग शिक्षकों को नोटिस जारी कर रहा है। इसके साथ ही नई पेंशन योजना से आच्छादित शिक्षकों के सीपीएफ की धनराशि उनके प्रान एकाउंट में जमा नहीं की जा रही है। प्रबंधकीय व्यवस्था के अंतर्गत कार्यरत पीटीए शिक्षकों को दस हजार के मानदेय में लाने की प्रक्रिया ठप हैं। चयन और प्रोन्नत वेतनमान अनुमोदन के प्रकरण लंबित है। केएलडीएवी इंटर कालेज रुड़की की प्रवक्ता पदों की प्रकाशित विज्ञिप्त को निरस्त करने के लिए प्रबंधन समिति के प्रस्ताव पर कार्रवाई लंबित है। पदाधिकारियों का कहना है कि विभाग की हीलाहवाली से शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर पंद्रह मई से सीईओ कार्यालय पर धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर जिला मंत्री जितेंद्र पुंडीर, जिला कोषाध्यक्ष मेनपाल सिंह, अविनाश शर्मा एवं अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें