फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल पर ग्राम पंचायत की जमीन कब्जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। केहड़ा के पूर्व प्रधान सहित कई लोगों ने शुगर मिल प्रबंधन पर ग्राम समाज की करोड़ों की जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने जांच के लिए राजस्व निरीक्षक सहित दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

केहड़ा गांव के पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह ने बुधवार को कई ग्रामीणों के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम से शिकायत की कि लक्सर शुगर मिल के निकट उनकी ग्राम पंचायत की खसरा संख्या 205 व 207 की 22 बीघा से अधिक जमीन है। जमीन आबादी क्षेत्र के निकट होने की वजह से उसकी कीमत भी करोड़ों रुपए है। आरोप है कि उक्त भूमि बंजर भूमि है इसलिए वह ग्राम पंचायत की संपत्ति है। पिछले कुछ दिनों से शुगर मिल प्रबंधन उक्त जमीन पर धीरे धीरे भवनों का पक्का निर्माण कर रहा है। ग्रामीणों ने भूमि से संबंधित दस्तावेज भी एसडीएम को सौंपे तथा उन्होंने भूमि की पैमाइश कराकर उस पर किए गए कब्जे को हटवाने की मांग की। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया की भूमि की पैमाइश के लिए राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम भूमि की पैमाइश कर रिपोर्ट सौंपेगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिकायत करने वालों में पूर्व प्रधान विजेंदर के अलावा सुरेंद्र सिंह,अंकित कुमार, भूपेंद्र सिंह, महिपाल आदि शामिल थे। उधर शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक अजय खंडेलवाल ने बताया कि केहड़ा के ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप गलत है। जिस भूमि पर मिल प्रबंधन द्वारा निर्माण कराया जा रहा है वह भूमि लक्सर शुगर मिल की निजी संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें