फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में अनियमितता, ग्राम प्रधान को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। विकास कार्यों और विधवा पेंशन में अनियमितता सामने आने के बाद जिलाधिकारी दीपक रावत ने लंढौरा क्षेत्र की एक ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों लंढौरा क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने डीएम दीपक रावत से शिकायत की थी कि ग्राम प्रधान ने विकास कार्यों के साथ विधवा पेंशन आदि में जमकर अनियमितता की है। डीएम दीपक रावत की ओर से मामले की जांच जिला बचत अधिकारी अखिलेश शुक्ला को दी गई थी। जिला बचत अधिकारी अखिलेश शुक्ला ने जांच में पाया है कि ग्राम पंचायत में लगाए गए हैंडपंप में अनियमितता बरती गई है। इसके साथ ही विधवा पेंशन में भी धांधली सामने आई है। जिला बचत अधिकारी ने जांच कर मामले की रिपोर्ट डीएम दीपक रावत को सौंप दी है। इसके बाद जिलाधिकारी ने आरोपी ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीपीआरओ रमेश त्रिपाठी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा आरोपी ग्राम प्रधान को नोटिस दिया गया है। अभी तक आरोपी ग्राम प्रधान द्वारा नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया है। जवाब आने पर आगे की कार्रवाई जिलाधिकारी द्वारा अमल में आई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें