फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पर्चियों में अनियमिताओं की जांच करेंगी तीन सदस्य टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। लिब्बरहेड़ी समिति में पर्चियों के बांटने में हो रही अनियमितताओं की जांच के लिए डीसीओ ने तीन सदस्य जांच कमेटी गठित कर दी है। सात दिन में मामले की जांच कर रिपोर्ट डीसीओ को सौंपनी है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन से गन्ना विभाग के अधिकारियों को शिकायतें मिल रही थी कि लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति में पर्चियों के वितरण में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। चहेते किसानों को अधिक पर्चियां जारी की जा रही हैं। अन्य किसानों को भी पर्चियां वितरण नहीं किया जा रहा है। किसानों ने मामले की जांच कर आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसका संज्ञान लेते हुए सहायक गन्ना आयुक्त आशीष नेगी ने तीन सदस्य जांच कमेटी गठित की है। इसमें इकबालपुर समिति के सचिव जय सिंह, इकबालपुर समिति के एससीडीओ दिग्विजय सिंह और ज्वालापुर समिति के सचिव वीके चौधरी को शामिल किया है। जांच टीम को सात दिन के अंदर मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। डीसीओ आशीष नेगी ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
गन्ना आपूर्ति समीक्षा बैठक 26 को
रुड़की। डीसीओ आशीष नेगी 26 दिसंबर (मंगलवार) को अपने कार्यालय में गन्ना आपूर्ति समीक्षा बैठक लेंगे। इसमें जिले की तीनों शुगर मिल (लक्सर, इकबालपुर और लिब्बरहेड़ी) के अधिकारियों और तीनों समितियों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में गन्ना आपूर्ति को लेकर वितरित पर्चियों पर चर्चा होगी। ज्ञात हो कि मिल का पेराई सत्र 160 दिन का होता है। प्रत्येक मिल अधिकारियों से चर्चा की जाएगी कि उस मिल को चलते हुए कितने दिन हो गए हैं और वह कितना गन्ना खरीद चुका है। बैठक में मिल अधिकारियों के साथ विकास कमीशन को लेकर भी वार्ता की जाएगी। सहायक गन्ना आयुक्त आशीष नेगी ने बताया कि अधिकारियों के साथ गन्ना समीक्षा बैठक ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें