फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप एडमिन रहें सावधान, पुलिस की है आप पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर ग्रुप एडमिन ही जिम्मेदार होंगे। चुनाव एवं होली को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने ऐसा आदेश जारी किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया के सभी एडमिनों और सदस्यों को आगाह किया है। पुलिस ने ग्रुप चलाने वालों को सावधान रहने की हिदायत दी है। यदि किसी पोस्ट या किसी टिप्पणी पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ता है तो इसके लिए एडमिन को जवाबदेह माना जाएगा। पुलिस ने करीब दो सौ से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप चिह्नित किए हैं। साथ ही इन ग्रुपों पर पुलिस की तरफ से पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

होली और चुनाव को लेकर आपसी सौहार्द एवं शांति-व्यवस्था को चुनौती देने वाले पोस्ट पर पुलिस गंभीरता से नजर रख रही है। पुलिस की तरफ से अपील की गई है कि अगर कोई आपत्तिजनक पोस्ट डालता है तो वह तुरंत सूचना उपलब्ध कराएं। लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाना या समाज में अशांति फैलाना एक दंडनीय अपराध है। इसके लिए दोषी व्यक्तियों को जेल हो सकती है। किसी भी दल व व्यक्ति पर अभद्र टिप्पणी, गलत सूचना का प्रसार इस श्रेणी में आएगा। पुलिस ने जिले भर के 200 व्हाट्सएप ग्रुप को चिह्नित किया है। उन पर पुलिस की विशेष शाखा व पुलिस के साइबर सेल की नजर है। पुलिस ने इन ग्रुप के संचालकों को भी चिह्नित किया है। यदि किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक संदेश का प्रसार होता है तो तत्काल संबंधित थाने और कोतवाली की पुलिस ग्रुप संचालक पर कार्रवाई करेगी। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी की तरफ से सभी कोतवाली प्रभारियों और थानाध्यक्षों को निर्देश जारी किए गए हैं कि अगर कोई आपसी सौहार्द और शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करता है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें