फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई निरीक्षकों और एक नायक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। नेहरू स्टेडियम और सिविल लाइंस स्थित शौचालयों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर सहायक नगर आयुक्त ने दो सफाई निरीक्षकों और एक सफाई नायक को नोटिस दिया है। उन्हें स्वच्छता सर्वे के दौरान की गई शौचालयों की सफाई की तरह रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए टीम के साथ शहर के भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्हें नेहरू स्टेडियम स्थित शौचालय में गंदगी मिली। स्थानीय लोगों से बातचीत में उन्होंने कहा कि करीब एक सप्ताह से यही हाल है। इसके बाद एसएनए ने सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार और नायक विजय से शौचालय की सफाई नियमित न होने का कारण पूछा तो वे जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद उन्होंने संबंधित को नोटिस देने के आदेश दिए। इसके बाद वे सिविल लाइंस स्थित शौचालयों का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां शौचालय बदहाल था। उन्होंने सिविल लाइंस क्षेत्र की सफाई निरीक्षक मंशा नेगी को नोटिस देने के आदेश दिए। इसके बाद पार्कों का निरीक्षण किया गया, वहां भी सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी मिली।
निरीक्षण के दौरान शौचालयों में गंदगी मिलने पर सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार, मंसा नेगी और नेहरू स्टेडियम क्षेत्र के नायक विजय कुमार को नोटिस दिया गया है। उनसे यह अपेक्षा की गई है कि शौचालयों और पार्कों को इस प्रकार साफ रखें, जैसे स्वच्छता सर्वे के दौरान रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चंद्रकांत भट्ट, सहायक नगर आयुक्त रुड़की नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें