क्षेत्रीय परिवहन विभाग की ओर से यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। अभियान में 18 वाहन सीजकर 42 के चालान किए गए।
ओवरलोड वाहनों से शहर और देहात में दुर्घटनाएं हुईं हैं। इस वजह से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की टीम बृहस्पतिवार देर रात चेकिंग के लिए निकली। चेकिंग में ओवरलोड वाहन टीम के रडार पर रहे। इस बीच बुग्गावाला में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रक पकड़ा गया। इसमें निर्माण सामग्री ओवरलोड थी।
मंडावर में टीम ने चेकिंग की तो वहां बिना फिटनेस, बिना परमिट और ओवरलोड के पांच ट्रक मिले। इनको भी टीम ने सीज कर दिया। इसके बाद टीम शुक्रवार सुबह से दोपहर तक खंजरपुर रोड और हाईवे पर ई-रिक्शा की भी चेकिंग की गई। नौ चालक बिना जरूरी कागजात, बिना टैक्स और बिना फिटनेस के ई-रिक्शा चला रहे थे। इसके बाद टीम ने इन्हें भी सीज कर दिया। 42 ऐसे छोटे-बड़े वाहन मिले जो अधूरे कागजातों पर चल रहे थे। एआरटीओ (प्रवर्तन) कृष्णा पलारिया ने बताया कि 18 वाहनों को ओवरलोड समेत अन्य कमियों में सीज किया है। 42 वाहनों के चालान किए गए हैं।