ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर। बिझौली स्थित एक शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई किए बिना ही मृतक के शव को दफना दिया। मृतक की एक साल पूर्व ही शादी हुई थी।
नगर के मोहल्ला बाहर किला निवासी वसीम पुत्र निन्ना ( 30) अपनी बाइक से शनिवार रात साढ़े आठ बजेे एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बिझौली जा रहे थे। गोदावरी होटल के पास तेजी से आते किसी वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उसे रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। निजी अस्पताल से उसे देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान शनिवार की रात युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने किसी तरह की पुलिस कार्रवाई नहीं की है। बताया जाता है कि मृतक की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। पुलिस इस प्रकार की घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है।