फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठित हो वैश्य समाज : सोहन लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

साकेत कालोनी स्थित अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में वैश्य समाज के मेधावियों के लिए छात्रवृति समारोह का आयोजन किया गया। हवन एवं महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृति देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल गोयल ने कहा कि हमें अपने समाज को संगठित करने की जरूरत है। जब समाज संगठित होगा तभी हमारा समाज मजबूत होगा। उन्होनें कहा कि अपने बच्चों को भी हमें ऐसे संकल्प दिलाने चाहिए, जिससे वे अपने समाज के बारे में जाने उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें बधाई दी। समारोह में आरसीई कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों ने करीब 100 छात्र-छात्राओं को 2100 रुपये की छात्रवृति देकर सम्मानित किया। सभा के अध्यक्ष सीए सतेंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। संचालन दिनेश दयाल ने किया। सभा के सचिव मनोज अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कोषाध्यक्ष मामचंद गुप्ता, गौरव गोयल, मंयक गुप्ता, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, सचिन गुप्ता, पंकज सिंघल,अजय सिंघल, सुरेश अग्रवाल, विरेंद्र अग्रवाल, सोहन लाल मित्तल, अनिल कुमार अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, नितिन गोयल, सावित्री मंग्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें