फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी से हटेगा स्थायी अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। नगर निगम प्रशासन की ओर से स्थायी अतिक्रमण हटाने में अनाज मंडी पर फोकस होगा। उसके बाद आसपास के बाजारों का स्थायी अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन की ओर से शुक्रवार को अस्थायी अतिक्रमण हटाने के बाद अब बीटीगंज और अनाज मंडी और आसपास के बाजारों का स्थायी अतिक्रमण हटाया जाएगा। अस्थायी अतिक्रमण हटाने के दौरान बीटीगंज और कुछ लोगों ने मंडी में सड़कों के आगे हुए स्थायी अतिक्रमण शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की थी। टीम में शामिल कुछ अधिकारियों ने अनाज मंडी में दुकानों के आगे हुआ स्थायी अतिक्रमण का निरीक्षण भी किया था। टीम ने भी शिकायत को सही पाया था। यहां दुकानों के आगे व्यापारियों ने दोनों ओर चार-चार फीट पर कब्जा कर रखा है। सामान दुकानों के आगे सड़कों पर लगे होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। रही सही कसर लोड अनलोड हो रहे वाहनों के खड़े होने से भी दिक्कत आती है।
विज्ञापन

कोट-
पहले दुकानदारों को अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। अब बीटीगंज और अनाज मंडी और आसपास के क्षेत्रों के में स्थायी अतिक्रमण को तोड़ा जाएगा। अनाज मंडी में स्थायी अतिक्रमण की शिकायतें आ रहीं हैं।
विज्ञापन

चंद्रकांत भट्ट, सहायक नगर अधिकारी नगर निगम रुड़की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें