फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो नियमित निगरानी वालों को क्यों नहीं दिखता अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुग्गावाला। घाड़ क्षेत्र में अवैध खनन कर राजस्व को पलीता लगा रहे माफिया प्रशासन को भी आईना दिखा रहे हैं। प्रशासन की तमाम कार्रवाई के बाद भी इलाके में अवैध खनन बदसूरत जारी है। क्षेत्र में करीब दो माह पूर्व खनन के पट्टे जारी किए गए थे। इन पट्टों की आड़ में अवैध खनन और जोर पकड़ गया है। कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से रवन्ने की आड़ में खनन माफिया असली खेल कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो एक रवन्ने की आड़ में दिनभर एक वाहन कई चक्कर लगाते हैं। इससे प्रदेश सरकार को हर दिन लाखों रुपये का चूना लग रहा है। अवैध खनन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रशासन की ओर से जब भी कार्रवाई की जाती है तभी अवैध खनन पकड़ा जाता है। बड़े अधिकारी तो अवैध खनन का पर्दाफाश कर देते हैं लेकिन, नियमित रूप से खनन की निगरानी कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों का इस पर कोई नियंत्रण ही नहीं है। इसी वजह से घाड़ क्षेत्र विगत कई सालों से खनन के काले कारोबार के लिए खनन माफिया का सुरक्षित गढ़ बनता जा रहा है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी यहां अवैध खनन कारोबार में संलिप्तता के आरोप लगते रहे हैं। अब जबकि भाजपा की सरकार है तो भी अवैध खनन का गोरखधंधा बदसूरत जारी है। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो प्रशासन की ओर से दिखावे के लिए एक-दो वाहन पकड़कर सीज कर दिए जाते हैं जबकि, दिन ढलते ही शुरू होने वाले अवैध खनन पर आंख मूंद ली जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय पुलिस और तहसील प्रशासन की मिलीभगत से क्षेत्र में अवैध खनन चल रहा है। इस संबंध में एसडीएम डीएस नेगी का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेेगा। इसके बारे में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अवैध खनन के खिलाफ छापे, तीन वाहन सीज
खानपुर। पुलिस ने बाणगंगा के गिद्धावाली घाट पर छापा मारकर अवैध खनन में जुटे तीन ट्रैक्टर-ट्राली और एक भैंसा बुग्गी को पकड़ कर सीज कर दिया। जबकि खनन कार्य में जुटे कई लोग खेतों के रास्ते फरार हो गए।
विज्ञापन

काफी दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि बाण गंगा के रायसी गांव की ओर बड़े पैमाने पर अवैध खनन चल रहा है। इस पर शुक्रवार देर रात खानपुर थानाध्यक्ष भगवान मेहर ने पुलिस बल के साथ गिद्धावाली घाट पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही खनन कर रहे लोग खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने मौके से अवैध खनन से लदी तीन ट्रैक्टर ट्राली और एक भैंसा बुग्गी पकड़ ली। इन सभी को रायसी चौकी ले जाकर पुलिस ने सीज कर दिया। खानपुर थानाध्यक्ष भगवान मेहर का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे अभियान जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें