फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिरान कलियर में नहाते समय गंगनहर में चार जायरीन बहे, लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। ईद के बाद कलियर दरगाह साबिर पाक की जियारत को आए चार जायरीन नहाते समय पैर फिसलने से गंगनहर में डूबकर लापता हो गए। जल पुलिस ने जायरीनों को तलाश किया लेकिन जायरीनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। दो अलग-अलग घटनाओं में गंगनहर में डूबकर लापता हुए चार लोगों में से दो का यह भी पता नहीं चल पाया है कि वे कौन थे और कहां से आए थे।
विज्ञापन

ईद के बाद कलियर में जायरीनों के जत्थे पहुंच रहे हैं। अधिकतर जायरीन गंगनहर में स्नान करने के लिए जा रहे हैं। सोमवार सुबह जायरीन यूसुफ निवासी जलेसर (एटा, यूपी) और मोहम्मद आकिल निवासी चौधरी सराय (संभल, यूपी) अपने अपने परिवारों के साथ कलियर दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के लिए आए थे। दोनों साबिर पाक की जियारत के बाद अपने दोस्तों के साथ गंगनहर के घाटपर स्नान करने के लिए चले गए। बताया जा रहा है कि करीब ग्यारह बजे नहाते समय अचानक दोनों का पैर फिसल गया और वे गंगनहर के तेज बहाव में बहने लगे। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। घाट पर स्नान कर रहे कुछ युवकों ने उन्हें बचाने के लिए गंगनहर में भी छलांग लगाई। लेकिन युवकों का कुछ पता नहीं चल पाया है। दोनों जायरीनों के गंगनहर में डूबने की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।
इधर, आज इसी तरह की एक घटना और भी हुई। दोपहर करीब दो बजे दो अन्य जायरीन गंगनहर घाट पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक गंगनहर के तेज बहाव में नहाते समय अचानक डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इनके साथ परिवार के लोग नहीं थे। इसलिए डूबे दो लोग कहां के रहने वाले थे। इस बाबत भी कुछ पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है गंगनहर में नहाते समय एक माह में दर्जनभर लोग डूबकर लापता हो चुके हैं। गर्मियों में गंगनहर में आसपास के लोग व बाहर से आने वाले जायरीन रोजाना नहाने के लिए आते हैं। लेकिन प्रशासन और पुलिस की ओर से गोताखोरों एवं जल पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं की जाती है। स्थानीय लोगों ने भी कई बार घाटों पर जंजीर लगाने की मांग की। लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बाबत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल का कहना है कि जल्द ही सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें