फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- विद्युत सुरक्षा विभाग को मिलेंगे 12 अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। अधिकारियों की कमी से जूझ रहे विद्युत सुरक्षा विभाग को 12 अधिकारी मिलेंगे। इनकी नियुक्ति के लिए विद्युत सुरक्षा विभाग ने लोकसेवा आयोग को अधियाचन भेज दी है।
विज्ञापन

राज्य गठन के बाद से ही विद्युत सुरक्षा विभाग अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। विभाग 18 साल से यूपी के समय से तैनात कर्मचारियों से काम चलाया जा रहा है। नई भर्ती के नाम पर केवल पीआरडी की ओर से सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। अब कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए शासन की ओर से विद्युत सुरक्षा विभाग का ढांचा तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों की नियुक्ति के बाद उन्हें गढ़वाल और कुमाऊं के जिलों में तैनात किया जाएगा। इन 12 अधिकारियों में से नौ विद्युत निरीक्षक और तीन सहायक विद्युत निरीक्षक होंगे।
यह होगा सुरक्षा विभाग का ढांचा
शासन की ओर से विद्युत सुरक्षा विभाग का जो ढांचा बनाया गया है उसमें दो विद्युत उपनिदेशक होंगे, कार्यालय में एक विद्युत निरीक्षक और दो सहायक अभियंता, दो लिपिक तैनात किए जाएंगे। दो पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) के जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

निरीक्षकों को मिले वाहन
शासन की ओर से ऊर्जा निगम, लोक निर्माण, जलसंस्थान के सहायक अभियंताओं को सरकारी वाहन दिए गए हैं। जिन विभागों में सरकारी वाहन नहीं हैं वहां विभाग की ओर से निजी वाहन एक साल के लिए हायर किए जाते हैं, लेकिन विद्युत सुरक्षा विभाग में तैनात अधिकारियों को वाहन की सुविधा नहीं दी गई। विभाग में इस समय में पांच अधिकारी हैं और सभी राजपत्रित हैं। विद्युत सुरक्षा अधिकारी आरपी कोटनाला का कहना है कि वाहन सुविधा न होने से उन्हें फील्ड में जाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

कोट
ढांचे के अनुरूप लोकसेवा आयोग को कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर अधियाचन भेजी गई है। जल्द लोकसेवा आयोग की ओर से अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
आरपी कोटनाला, विद्युत सुरक्षा अधिकारी, रुड़की जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें