फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के कार्यो की जांच करेगी तीन सदस्यीय टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
खानपुर ।
दल्लावाला ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर एडीएम की संस्तुति पर विकास अधिकारी ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है। सीडीओ ने मामले में कार्रवाई के आदेश जिला विकास अधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन

दल्लावाला ग्राम पंचायत में मनरेगा के कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से की थी । पिछले माह एडीएम वित्त ललित नारायण मिश्रा ने कार्य का भौतिक सत्यापन भी किया था। उन्होंनें वर्ष 2016 से 17 तक किए गए पैचिंग कार्यों में 25 लाख रुपये के सापेक्ष करीब 18 लाख खर्च होना पाया, जबकि मौके पर महज दस प्रतिशत काम ही होना पूरा पाया गया है। एडीएम ने तत्कालीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से सरकारी धन की वसूली की सिफारिश मुख्य विकास अधिकारी को भेजी थी। सीडीओ ने मामले में विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिए थे। जिला विकास अधिकारी ने कार्यों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। जांच टीम में लोनिवि के सहायक अभियंता, खानपुर के बीडीओ व एक दूसरे ब्लॉक के बीडीओ को रखा गया है। डीडीओ पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मौके पर कुछ काम हुआ है। कितनी धनराशि से कितना काम हुआ है। यह जानकारी जांच टीम देगी। रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें