फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवानपुर ब्लाक का घिराव, तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भगवानपुर। ग्राम प्रधान संगठन ने ग्राम पंचायत सचिवों के तबादलों के विरोध में ब्लॉक कार्यालय का घिराव करने के बाद तालाबंदी कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने ब्लाक प्रमुख पर मनमानी तरीके से तबादले का आरोप लगाते हुए स्थानांतरण रद्द करने की मांग उठाई। साथ ही कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस संबंध में संगठन की ओर से उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ब्लाक भगवानपुर के ग्राम प्रधान संगठन की ओर से उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि खंड विकास अधिकारी व ब्लाक प्रमुख की ओर से मनमानी तरीके से पंचायत सचिवों के तबादले किए जा रहे हैं। उन्होंने इस तरह के आदेशों को तीन दिन में वापस लेने की मांग उठाई। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर प्रधान अमर सिंह, हितेश, आदिल, योगेंद्र सिंह, बबलू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें