फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर सड़क हादसों में 40 से अधिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। होली के दिन अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में 40 से अधिक घायल हो गए। घायलों का उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के बाद किसी को हायर सेंटर रेफर किया गया तो कईयों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

होली के दिन हर साल सड़क हादसों की संख्या बढ़ जाती है। इसका मुख्य कारण सड़क पर शराब के नशे में फर्राटा भरने वालों की तादात बहुत बढ़ जाती है। ऐसे में फर्राटा भरने वाले ये लोग राह चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी खतरा बन जाते हैं। हालांकि ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस-प्रशासन अपनी तरफ से पुरी चौकसी बरतती है। बावजूद इसके सड़क हादसे होली के रंग में भंग डाल ही देते हैं। बुधवार की शाम होलिका दहन वाले दिन से ही सड़क हादसे होने शुरू हो गए थे। बुधवार देर रात सड़क हादसों में घायल कई लोग सिविल अस्पताल पहुंचे। इसके बाद बृहस्पतिवार को सुबह से ही सड़क हादसों में शिकार लोगों का इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया था। हादसों में घायल लोगों का अस्पताल पहुंचने का क्रम देर शाम तक चालू रहा। इनमें अधिकतर हादसों का कारण शराब के नशे में वाहन चलाना बताया जा रहा है। जबकि हादसों में घायल बहुत से लोग ऐसे थे जो शराबियों की फर्राटा भरती गाड़ियों का शिकार हुए। अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में नीली, सकीना, प्रयास, निकेश, राजकुमार, नेहा, रामनिवास, टिंकु, सुनील कुमार, प्रवीन शर्मा, लता, देवेंद्र, नसीम, सुल्तान, इरशाद, शावेज, अजीत सिंह चौहान, पुनीता, सचिन, धनराज, हितेश, मनजीत, भरत, अर्जुन, गुडडू, दीपक, मौ. शमशाद, सोनू, अतरकली, मोनू, शिवानी, मोमी, कुलदीप, अरमान, फिरोज, नौशाद आदि घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद घायलों को छुट्टी कर दी गई। सिविल अस्पताल के सीएमएस डीके चक्रपाणि ने बताया कि होली के मद्देनजर पहले से ही अस्पताल की इमरजेंसी में स्टाफ की तैनाती की गई थी। उन्होंने बताया कि हादसों में गंभीर घायल कुछ लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया। जबकि बहुत से लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
अलग-अलग झगड़ों में नौ घायल
रुड़की। होली के दिन अलग-अलग घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। होली के दिन मारपीट मेें नौ लोग घायल हो गए। इसमें अनुज, फरजान, तसलीम, गुलफरमान, विवेक, मोनिका, मूर्ति, मोनी, विजेंद्र आदि घाल हो गए थे। इनको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें