फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान के कार्यालय में महिलाओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

पानी के बिल में संशोधन कराने के लिए तीन दिन से जल संस्थान के चक्कर लगा रही महिलाओं का बृहस्पतिवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने दस गुना अधिक बिल भेजने के आरोप में जमकर हंगामा किया।
बृहस्पतिवार को गणेशपुर की तीन महिलाएं नगर निगम स्थित जल संस्थान कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं के हाथ में पानी के बिल थे। निशा यादव का कहना था कि उनका अगस्त से नवंबर 2018 तक चार माह का पानी का बिल जल संस्थान की ओर से 148 रुपये दिया गया था, जिसका भुगतान कर दिया गया था। अब दिसंबर 2018 से मार्च 2019 का चार माह का पानी का बिल 1460 रुपये भेज दिया गया, जो कि पुराने बिल से 10 गुना अधिक है। अन्य दो महिलाओं का भी यही आरोप था। उनका कहना था कि वे तीन दिन से जल संस्थान कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं। लेकिन उनके पानी के बिल में संशोधन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, जलकल अभियंता राजेश निर्वाल का कहना था कि विभाग की ओर से जो बिल जारी किए गए हैं, वह सही हैं। इसमें किसी प्रकार के संशोधन का सवाल ही नहीं उठता। बताया जा रहा है कि जल संस्थान की ओर से कई लोगों के बिल में ऐसी गड़बड़ी मिली है। जो शुल्क अलग-अलग चरणों में लिया जाना था। वह लोगों पर एकसाथ थोप दिया गया। वहीं, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नरेश पाल ने बिल की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

लोगों को जो पानी के बिल भेजे जा रहे हैं, वह गृहकर के अनुसार हैं। इसमें किसी प्रकार की त्रुटि नहीं है। जो भी उपभोक्ता कार्यालय में आ रहे हैं उन्हें बिल के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है।
- हिमांशु त्यागी, अपर सहायक अभियंता, जल संस्थान रुड़की


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें