फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकालेंगे बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चडिय़ाला। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने 22 जुलाई को होने वाली बाइक रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. अनिल शर्मा और जिलाध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि क्षेत्र के बीडी इंटर कालेज भगवानपुर, आरएनआई इंटर कालेज भगवानपुर, किसान इंटर कालेज बहबलपुर, सीएमडी इंटर कालेज चुडियाला, महालक्ष्मी शुगर मिल इंटर कालेज इकबालपुर, राष्ट्रीय इंटर कालेज भलसवागाज, चौधरी भरत सिंह इंटर कालेज झबरेड़ा और मखदूमपुर कालेज सहित कई स्कूलों मे पहुंचकर अध्यापकों ने 22 जुलाई को प्रस्तावित बाइक रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की। उन्होंने कहा कि 2005 के बाद नियुक्त हुए सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से वंचित कर उनके ऊपर नई पेंशन प्रणाली थोपी जा रही है जो पूरी तरह उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। नई पेंशन शेयर मार्केट पर आधारित होने से सभी कर्मचारियों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा कि 22 जुलाई को सुबह गंगनहर किनारे गंगा माता मंदिर के पास जिले के सभी शिक्षक संगठन बाइक रैली में शामिल होंगे। उसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देंगे। इस मौके पर जिला मंत्री जितेंद्र पुंडीर, अशोक शर्मा, सतीश पाल, सुधीर कुमार, अश्वनी कुमार, दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें