फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से कुकर्म में पति पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

एक महिला ने अपने पति पर कुकर्म करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ कुकर्म और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती की शादी वर्ष 2016 में कलियर क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। दहेज में वह 60 हजार रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी पति उसकी पिटाई करता था। इतना ही नहीं महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसकेे साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर उसे बेहरहमी से पीटता था। कुछ दिन पूर्व महिला किसी तरह जान बचाकर अपने ससुराल से मायके पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। महिला के साथ परिजन गंगनहर कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, कुकर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला के पति की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें