फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोल न होने से गुस्साए किसानों ने बालावाली मार्ग किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। क्षेत्र के कलसिया गांव स्थित लक्सर शुगर मिल के तौल केंद्र पर तीन दिन से गन्ना खरीद न होने से गुस्साए किसानों ने गन्ने से लदे अपने वाहन लक्सर बालावाली मार्ग पर खड़ा कर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर लक्सर उप जिलाधिकारी ने शुगर मिल प्रबंधन से वार्ता कर तुरंत केंद्र पर तौल शुरू कराया। इसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारू करा दिया।
विज्ञापन

खानपुर क्षेत्र के कलसिया गांव में लक्सर शुगर मिल का गन्ना तौल केंद्र है। शुगर मिल का पेराई सत्र अब समाप्ति की ओर है। इसी को देखते हुए किसान गन्ने की आपूर्ति कर रहे हैं, लेकिन क्षेत्र के कई गांवों के किसानों का आरोप है कि कलसिया गांव में बने तौल केंद्र पर पिछले तीन दिनों से तौल क्लर्क नहीं आ रहा है। जिसके कारण स्थानीय किसान अपना गन्ना नहीं भेज पा रहे हैं और उनके वाहन तौल केंद्र परिसर में खड़े हैं। मंगलवार को केंद्र पर तौल ना होने से गुस्साए किसानों ने अपने गन्ने से लदे वाहन लक्सर बालावाली मुख्य मार्ग पर खड़ा करके जाम लगा दिया। इसके बाद किसान सड़क पर ही मिल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा करने लगे। सूचना पर बालावाली चौकी प्रभारी विवेक भट्ट और उपजिलाधिकारी ने शुगर मिल प्रबंधन से वार्ता की तथा दूसरे तौल क्लर्क को तुरंत केंद्र पर भिजवाकर तौल सुचारु कराई गई। इसके बाद जाम खुल सका। हंगामा करने वालों में राजकुमार, अंकित, राहुल, मोदेश, बिजेंद्र, अनिल,सरूप, भमनी, जनेश्वर, श्रवण, श्याम सिंह, सोमपाल, राजपाल, आदि अनेक किसान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें