यूजर चार्ज एवं पॉलिथीन प्रतिबंध के अंतर्गत नगर निगम की विभिन्न टीमों ने कार्रवाई की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान कर वसूली की गई।
नगर निगम ने यूजर चार्ज की वसूली शुरू कर दी है। इसके तहत विभिन्न 23 तरह की श्रेणियों में अलग-अलग व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर शुल्क निर्धारित किया गया है। मंगलवार को भी यूजर चार्ज मद में अलग-अलग श्रेणियों में वसूली की गई। निगम की टीमों ने 06 व्यक्तियों से 2,200 रुपये, 05 व्यक्तियों से 5,300 रुपये, 05 व्यक्तियों से 2,000 रुपये वसूले गए। वहीं पॉलिथीन के प्रयोग एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1,000 रुपये का चालान कर राशि वसूल की गई। इस दौरान कुल 14,000 रुपये की वसूली की गई है।