रुड़की। हाईवे पर सोमवार को दिनभर जाम की स्थिति रही। हालत से निपटने के लिए बहादराबाद से वाहनों को वाया पथरी भेजा गया, लेकिन इससे शहर के संपर्क मार्गों और गलियों में जाम लग गया। जिसके चलते लोग परेशान रहे।
मिलिट्री चौक और एसडीएम चौराहे पर स्थिति ज्यादा खराब रही। मिलिट्री चौक पर देहरादून से आने वाले वाहनों की गणेशपुर पुल तक लाइन लगी रही। राहगीरों की सूचना पर जाम खुलवाने के लिए मौके पर होमगार्ड और सीपीयू के जवान पहुंचे। तब जाकर लोगों को कुछ राहत मिली। हरिद्वार से आने वाले वाहनों को वाया कलियर धनौरी भेजे जाने से बाहरी वाहनों के गलियों में घुसने से जाम लग गया।
सर्विस सेंटरों से भी लग रहा जाम
मलकपुर चुंगी में सड़क किनारे खुले सर्विस सेंटरों के कारण भी हाईवे पर जाम जाम लग रहा है। आए दिन हाईवे पर वाहनों की मरम्मत की जा रही है। लेकिन पुलिस इन सर्विस सेंटर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
कोट
हाईवे पर जैसे ही जाम लगता है उसे तुरंत खुलवाया जाता है। हाईवे के किनारे फल और चाट बेचने वालों को हटवाया गया है। यदि फल-चाट वालों के कारण यातायात अवरुद्ध हो रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।
बिपेंद्र सिंह, यातायात निरीक्षक, रुड़की