फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी की गोवर्धनपुर शाखा में 13 लाख का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। गोवर्धनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक ने इसी शाखा में तैनात रहे पूर्व शाखा प्रबंधक पर अपने पद का दुरुपयोग कर फर्जी बैंक खाते खोलकर लाखों रुपये का गबन करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2019 जुलाई अगस्त में गोवर्धनपुर बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक अनूप बिंडौला द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बिना कागजात के ऋण खाते खोलकर उन पर ऋण पास कर भिन्न भिन्न खातों में धनराशि ट्रांसफर कर दी। उन्होंने तहरीर में करीब 13 लाख साठ हजार रुपये के गबन का आरोप लगाया है। शाखा प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस को बताया कि आरोपी के खिलाफ खिलाफ श्रीनगर (गढ़वाल) के थाने में भी गबन संबंधित मुकदमा दर्ज है। खानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर पूर्व बैंक प्रबंधक अनूप बिंडौला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें