फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल आपातकालीन स्थिति में मिलेगा खून

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। आने वाले कई दिनों तक ब्लड बैंक में सेवाएं प्रभावित रहेंगी। केवल आपातकालीन स्थिति में ही ब्लड उपलब्ध कराया जाएगा। अन्य जरूरतमंदों को हरिद्वार स्थित ब्लड बैंक से खून लेना होगा। ऐसी स्थिति चार से पांच दिनों तक बने रहने की संभावना है। ब्लड बैंक के भवन में टाइल्स लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल परिसर में ब्लड बैंक हैं। ब्लड बैंक में टाइल्स लगाने का काम शुरू हो गया है। इसके चलते तमाम समान इधर से उधर हो गया है। डॉक्टरों के अनुसार जब तक टाइल्स लगाने का काम चलेगा। दिन हो या रात केवल गंभीर मरीजों को ही रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। बाकी मरीजों को खून की आवश्यकता पड़ने पर हरिद्वार समेत अन्य जगहों के लिए दौड़ लगानी पड़ेगी। डॉक्टरों के अनुसार मरम्मत के कार्य में चार से पांच दिन का समय लगेगा। इसलिए आने वाले दिनों में यही स्थिति रहेगी। आम दिनों में दिन में रोजाना 20 से 30 तीमारदार खून लेने आते हैं। रात के समय यह आंकड़ा तीन से चार का रहता है। वहीं सीएमओ अशोक कुमार गैरोला का कहना है कि जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को ज्यादा असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें