रुड़की। उत्तराखंड किसान मोर्चा की बैठक में बाहरी गन्ने आदि कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें चेतावनी दी गई है कि यदि मिल प्रशासन और विभाग किसानों का शोषण करेगा, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को उत्तराखंड किसान मोर्चा की बैठक रुड़की स्थित प्रशासनिक भवन में आयोजित की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि बाहरी गन्ना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही लिब्बरहेड़ी शुगर मिल किसानों को अगैती प्रजाति के लिए जोर दे रहा है, जो पूर्ण गलत है। सरकार ने अगैती और सामान्य प्रजाति को देखते हुए दो मूल्य तय किए है। जिसके चलते लिब्बरहेड़ी शुगर मिल को सामान्य प्रजाति का गन्ना भी खरीदना पड़ेगा। इस दौरान जिला महकार सिंह ने कहा कि शुगर मिले धीरे-धीरे किसानों का करीब डेढ़ माह का भुगतान रोक चुकी है। जिसे तुरंत जारी किया जाएगा। इस दौरान वक्ताओं ने गन्ना पर्चियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मिल प्रशासन और विभाग अपनी मनमानी से बाज नहीं आता है, तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान चौधरी राजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष महकार सिंह, बालेंद्र त्यागी, कर्मवीर, सुभाष चौधरी, रींकू, नरेश चौधरी, मोहम्मद आजम एवं नकली राम आदि किसान मौजूद रहे।