फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्र्ध विक्षप्ति किशोर का होर्डिग्स से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। अर्द्ध विक्षिप्त किशोर का शव बेलड़ी गांव के पास होर्डिंग से लटका हुआ मिला है। परिजनों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी किशोर के आत्महत्या करने का अंदेशा जता रही है। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया ।
विज्ञापन

सोमवार को बेलड़ी गांव निवासी चौदह वर्षीय रवि पुत्र भूषण घर से निकला था। जिसके बाद देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन घंटों की तलाश के बाद भी रवि का कुछ पता नहीं चल पाया। देर शाम करीब नौ बजे कुछ लोगों ने रवि का शव गांव के पास ही होर्डिंग से लटका हुआ देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। जिसके बाद लोगों ने रवि के परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। इसी बीच सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के साथ-साथ पुलिस भी मानकर चल रही है कि किशोर ने आत्महत्या की होगी, लेकिन आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी तक कोई भी स्थिति साफ नहीं हैं। कोतवाल साधना त्यागी ने बताया कि रवि के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। यदि परिजनों की ओर से तहरीर मिलती है, तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें