फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ भूषण बने सनातन धर्म रक्षिणी सभा के मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा रुड़की की चार वर्षीय प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई। इसमें 16 पदाधिकारियों एवं सदस्यों को चुनाव किया गया। इस दौरान चंद्र प्रकाश अग्रवाल को प्रधान और सौरभ भूषण को मंत्री चुना गया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि सनातन धर्म सभा के अंतर्गत आने वाले कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि श्री सनातन धर्म सभा रुड़की की ओर से शहर स्थित पंचायती धर्मशाला, राजकली धर्मशाला और सिविल लाइंस स्थित प्राचीन शिव मंदिर का संचालन किया जाता है। सभा इन सभी प्रतिष्ठानों की रेखदेख का कार्य करती है। रविवार को प्राचीन शिव मंदिर के हाल में सभा की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया गया। इसमें चंद्र प्रकाश अग्रवाल को प्रधान एवं सौरभ भूषण को मंत्री बनाया गया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नवनियुक्त मंत्री सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि सभा सनातन धर्म के प्रचार प्रसार एवं धार्मिक प्रतिष्ठानों के संरक्षण को संकल्पबद्ध है। इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही हिंदू धर्म और अधिक मजबूत बनाने के लिए भी कार्ययोजना तैयार कर उनका क्रियान्वनयन किया जाएगा। इसके अलावा भगवत स्वरूप को कोषाध्यक्ष, सोहनलाल मित्तल को उपप्रधान प्रथम, मामचंद गुप्ता उपप्रधान द्वितीय, तेजबहादुर उपप्रधान तृतीय, सुरेश अग्रवाल उपमंत्री प्रथम, गोपाल गुप्ता उपमंत्री द्वितीय, मनोज तायल पुस्तकालय अध्यक्ष, नवीन कुमार अग्रवाल लेखा निरीक्षक चुना गया। इसके अलावा रविंद कुमार सिंघल, विष्णु कुमार अग्रवाल, गगन साहनी, विकास सिंघल, योगेश कुमार, सुधीर कुमार तायल को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें