फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के कारण कई गावों के लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। बिजली कटौती से क्षेत्र के दो दर्जन से ज्यादा गांवों के ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों के सामने जहां इससे सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है वहीं कटौती से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह आठ बजे से प्रहलादपुर, शाहपुर, आलमपुर, हस्तमौली, मदारपुर, धर्मपुर, सहीपुर, सिकंदरपुर कला, सिकंदरपुर खुर्द, अब्दीपुर ययिहापुर, बालचंदवाला, ब्राह्मणवाला, डेरियो, बादशाहपुर, मोहनावाला, माडाबेला, चंद्रपुरी कला, चंद्रपुरी खुर्द, दाबकी खेड़ा, मोहनावाला डेरा, दल्लावाला, नाईवाला, शेरपुर बेला आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। क्षेत्र के ग्रामीण कुशल पाल ब्रिजेश शर्मा, लव सैनी, प्रवीण गोयल, सुशील चौधरी, महिपाल, सत्यवीर राठी और अजय सैनी आदि का कहना है कि जब से सर्दियों का मौसम शुरू हुआ है तब से विद्युत विभाग कई-कई घंटे कटौती कर रहा है। इससे उन्हें अपनी गेहूं और गन्ने की फसल पाले से बचाने के लिए की जा रही सिंचाई में दिक्कत उठानी पड़ रही है। उधर, ऊर्जा निगम के जेई प्रीतम सिंह कहना है कि 132 केवी की बड़ी लाइन की मरम्मत के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
शिकायत पर भी कटौती से निजात नहीं
लक्सर। कस्बे और इसके आसपास के गांवों में भी लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। रविवार सुबह आठ बजे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। इस संबंध में स्थानीय निवासी अरविंद, रकमसिंह, दीपक और कुलदीप आदि ने बताया कि आए दिन कटौती से लोग परेशान हैं। शिकायत पर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस संबंध में ऊर्जा निगम के एसडीओ अमीचंद ने बताया कि विद्युत कार्य अथवा फाल्ट होने पर ही कटौती की जा रही है। इसके अलावा नियमित आपूर्ति की जा रही है। देर शाम तक क्षेत्र में बिजली कटौती जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें