लक्सर। मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी में क्रिसमस दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों ने प्रभु ईसा मसीह के जन्म से संबंधित झांकियां और मनोहारी प्रस्तुतियों देकर सभी का मन मोहा। ‘आया रे यीशु मसीह मुक्ति देने को आया रे प्रभु मसीहा शांति देना’ आदि गीतों को खूब सराहा।
शुक्रवार को आयोजित समारोह का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक जसवीर सिंह और प्रधानाचार्य कुसुम देवी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रबंधक जसवीर सिंह ने कहा कि हमें सभी धर्मों के त्योहारों को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। इससे भाईचारा बढ़ता है। स्कूल शिक्षा का मंदिर है और आत्मा को शुद्ध सशक्त बनाने में शिक्षा महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से संसार में कुछ भी प्राप्त किया जा सकता है। समारोह में जैसे ही सेंटा क्लॉज का आगमन हुआ सभी बच्चे खुशियों से झूम उठे। मौके पर सेंटा क्लॉज बनने वाले बच्चों में अक्षत अग्रवाल, शुभम, शिवांग, परी, करिष्का, अक्षरा, आशुतोष, विहान, अक्षित, आराध्या, रितिक, शिवा, प्रतीक, मन्नत, सनोज, अभय, आरोही, अक्षित और युवराज शामिल रहे। सेंटा क्लॉज बने बच्चों में विहान ने प्रथम, अक्षत अग्रवाल ने द्वितीय आशुतोष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा भाग्यश्री, साक्षी, वंशिका, कनक, दीपांशा, शगुन, तानवी, नूर, आरु, मन्नत, स्नेही, आराध्या, तनवी, शिवानी रानी, अनी सिंह, अमित, पार्थ, सौरव, अवनेश, साक्षी, कनक, शिवांग, वंशिका, दीपक, अभिषेक, शुभम, प्रिंस, हर्ष, विवेक, ध्रुव, अन्नुश्री त्यागी, प्रियांशु, कार्तिक आदि ने भी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर राजेश छाबड़ा, मोहित कुमार, उषा शर्मा, रंजना, बीना, नेहा त्यागी, दीपक, अरुण, निशांत, नरेंद्र, कविता और विजयमाला आदि शिक्षक मौजूद रहे।