फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड माध्यिम शिक्षक संघ के शाखा चुनाव संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिकतर शाखा के चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गए हैं। अब उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिलाध्यक्ष का चुनाव 29 दिसंबर को प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर कार्यक्रम कुछ दिनों पहले जारी किया गया था। इसके लिए प्रांतीय महामंत्री जगमोहन रावत एवं अनिल शर्मा को सलाहकार समिति में रखा गया है। ईवी कुमार देहरादून को चुनाव अधिकारी और केएलडीएवी प्रधानाचार्य मनोज सैनी को सह चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई थी। जिलाध्यक्ष से पहले सभी शाखाओं (स्कूलों) को अध्यक्ष और अन्य पदों पर चुनाव 20 दिसंबर तक कराने के निर्देश दिए गए थे। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी ने बताया कि जिले की अधिकतर शाखाओं में निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गए हैं। केएलडीएवी रुड़की में सुनील धीमान अध्यक्ष और कुमकुम मित्तल को शाखा मंत्री चुना गया है। शिक्षा सदन इंटर मेहवड़ कलां में राजेश कुमार को अध्यक्ष और प्रदीप त्यागी को शाखा मंत्री चुने हैं। झबरेड़ा, धनौरी, भगवानपुर, मकदूमपुर, चुड़ियाला, नारसन, ज्वालापुर, मंगलौर आदि इंटर कॉलेजों में भी शाखा चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गए हैं। जिलाध्यक्ष राजेश सैनी ने शाखाओं से अपील की है कि जिन शाखाओं में चुनाव नहीं हुए हैं वह 20 दिसंबर से पहले चुनाव संपन्न करवा लें। अब जिला अध्यक्ष को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें