फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड के दो कोच नहीं होने से खड़ी रही ट्रेन, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

ऋषिकेश से पुरानी दिल्ली जाने वाली दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में गार्ड के कोच को दूसरी तरफ लगाने के चलते प्रतिदिन ट्रेन करीब दो घंटे देरी से रवाना हो रही है। मंगलवार को यात्रियों को का गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों ने घंटेभर हंगामा किया। जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो सप्ताह से ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में गार्ड का एक ही कोच लगाया जा रहा है। लक्सर रेलवे स्टेशन पर दूसरी ओर इंजन लगाया जाता है। साथ ही गार्ड का भी कोच लगाने पर करीब दो घंटे अधिक लगते हैं। दो सप्ताह से यही स्थिति है। मंगलवार को आक्रोशित यात्रियों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। यह ट्रेन सुबह 9:20 बजे लक्सर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नबंर चार पर पहुंची। इसके बाद इंजन और गार्ड के कोच को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई। 11:20 बजे ट्रेन रवाना की जा सकी। इस दौरान यात्रियों हंगामा करते रहे। संजय विश्वकर्मा, महक सिंह, सुदेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, योगेंद्र कुमार, संजय कुमार, दिनेश कुमार, शुशील कुमार आादि यात्रियों ने चेतावनी दी कि गार्ड के दो कोच नहीं लगाए जाएंगे तो आंदोलन करने का बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें