फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोचंदी जुमेरात पर उमड़ी जायरीनों की भारी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। कलियर में नोचंदी जुमेरात पर दरगाह साबिर पाक सहित दरगाह इमाम साहब, किलकिली साहब, पीर गैब अली साहब और अब्दाल साहब पर जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी। जिसके चलते पीपल चौक पुल और दरगाह इमाम साहब रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दरगाहों पर जियारत के लिए जायरीनों की कतारें लगी रही। अपनी बारी के इंतजार में जायरीन सुबह से शाम तक कतारों में लगे रहे। ज्याद भीड़ जुटने पर पीपल चौक पुल और दरगाह इमाम साहब रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जैसे तैसे जाम खुलवा कर लोगों को राहत दिलाई। गौरतलब है कि नोचंदी जुमेरात में जियारत करने की बहुत मान्यता है। यह जुमेरात इस्लामी कैलेंडर के अनुसार महीने की पहली रात होती है। इस जुमेरात पर कलियर में बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, पंजाब, दिल्ली, सहारनपुर और हरियाणा आदि जगहों से जायरीन जियारत करने पहुंचते हैं। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि जायरीनों की भीड़ को देखते हुए क्षेत्र में कई जगह पुलिसकर्मियों को तैनात किया था। गंगनहर के घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की थी।
मजार पर पानी को तरस रहे जायरीन
बुग्गावाला। सामाजिक वानिकी के बुग्गावाला के जंगल में बाबा नत्था शाह की पीर मजार है। इस पर मन्नतें मांगने के लिए दिनभर जायरीनों का तांता लगा रहता है। लेकिन पानी की व्यवस्था न होने पर जायरीनों को परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। मजार क्षेत्र में न कोई हैंडपंप है और न कोई अन्य संसाधन है।
विज्ञापन

कुछ जायरीन तो परिवार के साथ मजार के पास अस्थायी डेरा डालकर कई-कई दिन गुजार देते हैं। ऐसे जायरीनों को दो-तीन किलोमीटर दूर बुग्गावाला गांव में पानी ढो कर लाना पड़ रहा है। मजार पर जियारत को पहुंचे जायरीनों ने बताया कि पानी के कारण बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। बिन पानी के दिन काटना बहुत मुश्किल हो रहा है, लेकिन इस तरफ न वन विभाग, न जनप्रतिनिधि और न शासन-प्रशासन ध्यान दे रहा है। सामाजिक वानिकी के खानपुर रेंज के डिप्टी रेंजर ने बताया कि रेंज स्तर से हैडपंप की व्यवस्था नहीं हो सकती। डिवीजन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें