फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर में एक साथ पांच ट्रांसफार्मर फुंके, बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। रामनगर स्थित 220 केवी के बिजलीघर में रविवार तड़के फाल्ट आने से एक साथ पांच ट्रांसफार्मर फुंक गए। इससे सोलानीपुरम, आदर्शनगर और हरिद्वार रोड की बिजली गुल हो गई। 16 घंटे से बिजली गुल रहने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

देर रात तक ऊर्जा निगम के कर्मचारी ट्रांसफार्मरों को बदलने में जुटे रहे। स्थानीय अधिकारी बिजली गुल होने पर गोलमोल जवाब देते रहे। बिजली गुल होने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पाई। दिनभर लोग पानी के लिए भटकते रहे। करीब छह घंटे बाद सुबह 10:30 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन 10 मिनट बाद फिर बिजली गुल हो गई। ऊर्जा निगम के अधिकारी फिर अपनी टीम के साथ बिजलीघर में फाल्ट ठीक करने में जुटे। ऊर्जा निगम के स्थानीय अधिकारी फाल्ट को कम बताकर जल्द ठीक होने का आश्वासन देते रहे, लेकिन रात आठ बजे तक फाल्ट ठीक नहीं हो पाया था। सोलानीपुरम, आदर्शनगर और हरिद्वार रोड की गलियों में अंधेरा पसरा हुआ था। कंट्रोल रूम में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि रामनगर स्थित बिजलीघर में एक साथ पांच ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। ऐसे में रात को भी आपूर्ति बहाल होने की संभावना कम है।
इनसेट
यहां करें संपर्क
यदि आपको ऊर्जा निगम से संबंधित कोई शिकायत है या आपके क्षेत्र में लो वोल्टेज आदि की समस्या है तो आप ऊर्जा निगम मुख्यालय में शिकायत कर सकते हैं। यह हैं नंबर: यूपीसीएल हेल्पलाइन नंबर: 1912, यूपीसीएल कंप्लेंट- 0135-6670400, टोल फ्री नंबर- 18004190405
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
रामनगर स्थित 220 केवी बिजलीघर में फाल्ट आया है। इसे ठीक करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। जल्द फाल्ट ठीक किया जाएगा।
अनूप सैनी, अधिशासी अभियंता, रुड़की शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें