फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स बार अधिवक्ता के लापता होने पर कोतवाली में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। एक अधिवक्ता घर से लापता होने पर एडवोकेट टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर उनकी बरामदगी की मांग को प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जीएसटी टैक्स की रिटर्न भरने में सर्वर डाउन होने की समस्या से उपजे तनाव को साथी अधिवक्ता के लापता होने का कारण बताते हुए तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

लापता अधिवक्ता रवि भट्टाचार्य (पुत्र स्वर्गीय शिशिर कुमार भट्टाचार्य, निवासी मकान नंबर-1605, प्रीत विहार कालोनी, रुड़की) के भाई श्यामल भट्टाचार्य ने सोमवार को गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया कि रवि भट्टाचार्य 14 जनवरी की शाम घर से घूमने की बात कहकर निकले थे, लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटे। पीड़ित ने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर उनका पता लगाने की मांग की है। इस दौरान लापता वकील के भाई श्यामल भट्टाचार्य के साथ कोतवाली पहुंचे टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने साथी की बरामदगी के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान एडवोकेट टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णपुरी एडवोकेट ने बताया कि लापता अधिवक्ता जीएसटी रिटर्न नहीं भरने के कारण तनाव में था। रिटर्न भरने की वेबसाइट आए दिन ठप्प रहती है। समय से रिटर्न न भरने पर टैक्स बार के वकीलों को जुर्माना अपनी जेब से भरना पड़ रहा है। जब जुर्माने की राशि संबंधित व्यक्ति से मांगी जाती है तो वह इसे देने से साफ मना कर देते हैं। इसी को लेकर आए दिन लोगों से वकीलों को विवाद हो रहा है। अधिवक्ता रवि भट्टाचार्य भी इसी से परेशान था। प्रदर्शन करने वालों में बार एसोसिएशन के सचिव करुणेश शर्मा, रविकांत एडवोकेट, एसपी बाटला एडवोकेट, वीके अग्रवाल, सुनील बजाज, विकास शर्मा, संजय भारत, अमित त्यागी, सिविल बार एसोसिएशन के सचिव अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे। पुलिस ने तहरीर पर लापता अधिवक्ता के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें