फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए स्कूलों में लगेगी क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंगलौर। डेंगू से बचाव के लिए अब स्कूल, कालेज और मदरसों के जरिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। छात्र-छात्राओं को डेंगू से बचाव की जानकारी देने के लिए अब प्रतिदिन अलग से क्लास लगेगी।
विज्ञापन

डेंगू से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन की ओर से इसके बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी जाएगी। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के निर्देशानुसार स्कूल-कॉलेज और मदरसों में डेंगू के बारे में जानकारी देने की व्यवस्था की जा रही है। इनके जरिए छात्र-छात्राओं को डेंगू के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में बताया जाएगा। प्रार्थना सभा के बाद 15 मिनट तक डेंगू के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए एक पंपलेट दिया गया है। उसके इसके लक्षण व उपचार के बारे में बताया गया है। साथ ही एस्प्रिन ग्रुप की कोई दवा जैसे निमसुलाइड, डिक्लोफिन व कोर्टिकोस्टेराइड का सेवन नहीं करने की जानकारी दी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पीके सिंह के अनुसार इस बारे में एक पत्र सभी को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें