फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर मारपीट के मामले में 11 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने पहले धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ग्राम प्रधान समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बॉडीटीप गांव में धार्मिक स्थल को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसे लेकर 30 अक्तूबर की सुबह दो समुदायों के बीच मारपीट हो गई थी। पुलिस ने एक पक्ष की हरिद्वारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शराफत पुत्र शरीफ को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में दूसरे पक्ष के शरीफ अहमद ने भी एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि घटना से दो दिन पहले दोनों पक्षों के बीच पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में बैठक हुई थी। इसमें धार्मिक स्थल की चाहरदीवारी के निर्माण पर सहमति बनी थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने पुलिस प्रशासन के आने से पहले निर्माण कार्य शुरू कर दिया और विरोध करने पर मारपीट की। इस दौरान शरीफ अहमद के परिवार के शमीम और जुबैर की हड्डी टूट गई थी। आरोप है कि उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर राजू, सुभाष, हरिद्वारी, आशीष, ईश्वर, राजकुमारी, फुलो, करेसनी, प्रीति के अलावा ग्राम प्रधान अनिल कुमार निवासी फतवा समेत एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें