फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालरात्रि की पूजा करने से दूर हो जाते हैं कष्ट- पैन्यूली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के सातवें दिन मंदिरों में मां कालरात्रि की पूजा की गई। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान शहर और देहात के मंदिरों में मां कालरात्रि की पूजा की गई।
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित जगदीश प्रसाद पैन्यूली ने कहा कि मां कालरात्रि की पूजा करने से यजमान के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। मां की पूजा करने से घर में बाहरी हवा या बाहरी शक्ति का प्रवेश नहीं होता। मां दुर्गा ने अपने भक्तों की रक्षा के लिए काली का रूप धारण किया था। उन्होंने काल को अपने बस में कर लिया था। वहीं, सिविल लाइंस स्थित शिव मंदिर में भक्तों ने मां कात्यानी की पूजा की। वहीं सुभाषनगर स्थित संतोषी माता मंदिर, बीटीगंज में लक्ष्मीनारायण मंदिर, सिविल लाइंस स्थित शिव मंदिर, रामनगर के राम मंदिर और आईआईटी स्थित सरस्वती मंदिर में श्रद्धालुओं कालरात्रि की पूजा की। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर दीपक, शरद गुप्ता, सूर्यकांत, अनिल अग्रवाल, राहुल, अशोक वर्मा, बीना देवी, शशि मोहन मिश्रा, नीलू कौशिक, आकांक्षा गोयल, अनिल राठी सुरजीत सोनकर, बलराम, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें