फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेराई सत्र शुरू होते ही इकबालपुर शुगर मिल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा
विज्ञापन

इकबालपुर शुगर मिल में पेराई सत्र के पहले ही दिन सोमवार को सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं खरीदने से भड़के किसानों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं खरीदा गया तो तौल केंद्र को बंद करा दिया जाएगा। आखिरकार मिल प्रबंधन को किसानों की मांग माननी ही पड़ी और सामान्य प्रजाति के कुछ गन्ने भी खरीदे गए। इसके बाद किसान शांत हुए। इससे पहले पूजा अर्चना के साथ शुगर मिल का पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। गन्ने की तौल शुरू करने से पहले बैलों के जोड़े की पूजा की गई।
इकबालपुर शुगर मिल में सोमवार को पहले हवन पूजन किया गया और मिल प्रबंधक ने क्रेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। सबसे पहले बैल बुग्गी से गन्ना लेकर पहुंचे किसान आनंद को मिल प्रबंधक ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और बैलों की पूजा कर उनको मीठा खिलाया गया। इसके बाद गन्ने की तौल शुरू हुई तो कुछ किसान सामान्य प्रजाति का गन्ना तुलवाने पहुंच गए, लेकिन प्रबंधन ने अगेती प्रजाति की पर्ची पर पछेती प्रजाति का गन्ना तौलने से इनकार कर दिया। इस पर किसान भड़क उठे। भारतीय किसान यूनियन अंबावत के जिला अध्यक्ष पहल सिंह पवार ने चेतावनी दी कि अगर सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं तौला गया तो तौल बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय तक किसानों के हंगामे के बाद मिल प्रबंधन सामान्य प्रजाति का गन्ना लेने पर राजी हो गया और कई किसानों का सामान्य प्रजाति की पर्चियों पर तौला गया। शुगर मिल के यूनिट हेड अखिलेश मिश्रा ने किसानों से कहा कि मिल में साफ सुथरे गन्ने की आपूर्ति करें। उन्होंने कहा कि मिल और और किसान एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि दोनों एक दूसरे का सहयोग करते रहेंगे तो आसानी होगी। उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महावीर, मांगेराम, महाप्रबंधक गन्ना दिनेश कुमार, वीरेंद्र चौधरी, अनिल चौधरी, राजू, पद्म सिंह, विजय त्यागी, चंदन त्यागी, अखलाक, युद्धवीर सिंह, सुरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें