फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के पैर पर चढ़ी कार, मारपीट व तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर गांव के पास एक कार का पहिया युवक के पैर पर चढ़ने से विवाद हो गया। पहले कार सवार व युवक के बीच गाली गलौज हुई। उसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस बीच किसी ने कार का शीशा तोड़ दिया। इस विवाद से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसने बीच-बचाव कराया।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सालियर गांव निवासी मुनीर शुक्रवार को हाईवे पार कर रहा था। इस बीच सहारनपुर की तरफ से आई एक कार का पहिया उसके पैर पर चढ़ गया, जिससे वह चोटिल हो गया। कार की टक्कर लगता देख मुनीर की जान पहचान के लोग भी मौके पर आ पहुंचे। इस बीच उन्होंने कार सवार से कार तेजी से न चलाने की बात कही। आरोप है कि इस पर कार चालक ने अभद्रता कर दी, जिससे दोनों तरफ से गाली गलौज हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसी बीच किसी ने कार का शीशा तोड़ डाला, जिससे विवाद और बढ़ गया। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पर तैनात सिपाही मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही दोनों में बीच बचाव कराया। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। अगर तहरीर आती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें