फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाजपा नेता के बेटे से मारपीट की सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। समिति चुनाव के दौरान भाजपाइयों के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा भाजपा नेता के बेटे का शांतिभंग में चालान करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपाइयों ने देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और लक्सर कोतवाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दबंगई दिखाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

22 जुलाई को जनपद में सहकारी समितियों के चुनाव हुआ था। चुनाव के दौरान रायसी कृषक इंटर कालेज में मतदान स्थल पर दो पक्षों के बीच कहासुनी की जानकारी पुलिस को मिली थी। उस समय लक्सर कोतवाल व एसएसआई हरिओम राज चौहान रायसी में ही मौजूद थे। जानकारी मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मतदान स्थल पर पहुंचे। इस बीच ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने भाजपा नेता विनोद चौधरी के बेटे मनजीत के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था। जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया था। मनजीत को पकड़ने के बाद भाजपाइयों व पुलिस के बीच कहासुनी हुई थी। बाद में पुलिस ने मनजीत का शांतिभंग में चालान कर दिया था। मंगलवार को ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष आदित्य नागर की अगुवाई में हरिद्वार व लक्सर के भाजपाइयों ने देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि लक्सर कोतवाल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने लक्सर कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा का स्थानांतरण करने की मांग की। ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष आदित्य नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मामले में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें