फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्सर में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण कार्यालय का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। क्षेत्र के लोगों को अब अपने घर का नक्शा पास करवाने के लिए हरिद्वार के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कस्बे में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) का कार्यालय खुल गया है। बुधवार को हवन पूजा के बाद एचआरडीए उपाध्यक्ष व तहसील अधिकारियों ने कार्यालय का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले दिनों लक्सर तहसील को एचआरडीए में शामिल किया गया था, लेकिन कार्यालय न होने पर लोगों को घर का नक्शा पास करवाने के लिए हरिद्वार और रुड़की जाना पड़ रहा था। बुधवार को एचआरडीए उपाध्यक्ष नितिन सिंह भदौरिया, संयुक्त सचिव उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र व सचिव बंशीधर तिवारी ने फीता काटकर कस्बे में कार्यालय का शुभारंभ किया। तमाम कार्य संयुक्त सचिव व एसडीएम की निगरानी में होंगे। मुख्य वित्त अधिकारी तंजीम अली, ईई सुनील पाराशर, जेई विनोद कुमार चौहान, एई विजय कुमार माथुर, अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गोहर नियुक्त किए गए हैं। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष राम सिंह बाल्मीकि, तहसीलदार ऋषिपाल सिंह चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें