फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य बताएंगे चुनौतियों का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। 15 फरवरी को रुड़की के दीप रेजीडेंसी होटल में एक बड़ी ज्योतिष संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर के 200 से ज्यादा जाने-माने ज्योतिषाचार्य शिरकत करेंगे। यह ज्योतिषाचार्य देश-दुनिया की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करने के साथ-साथ उनका समाधान भी खोजेंगे। साथ ही जिज्ञासु लोग अपने प्रश्नों के जवाब भी विद्वानों से प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

श्री शिवशक्ति ज्योतिष अनुसंधान संस्थान, उत्तराखंड ज्योतिष परिषद, ब्राह्मण महासभा और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में 33वीं अखिल भारतीय ज्योतिष शोध संगोष्ठी होगी। श्री शिवशक्ति ज्योतिष अनुसंधान केंद्र रुड़की के अध्यक्ष पंडित रमेश सेमवाल ने बताया कि संगोष्ठी में देश के सामने मौजूद चुनौतियों के साथ-साथ ज्वलंत मुद्दों जैसे राम मंदिर का निर्माण, कश्मीर समस्या और आतंकवाद आदि के बारे में भी ग्रहों और नक्षत्रों के आधार पर चर्चा की जाएगी। साथ ही इनके समाधान को लेकर ज्योतिषीय भविष्यवाणी की जाएगी। इस दौरान ज्योतिषियों द्वारा लाल किताब, वास्तु शास्त्र, हस्तरेखा और जन्म कुंडली जैसी विधाओं पर भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में देश के 51 विशिष्ट विद्वानों को ज्योतिष के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए अभिनंदन किया जाएगा। जगद्गुरु राजराजेश्वराश्रम महाराज के सानिध्य में होने वाले इस संगोष्ठी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक विशिष्ट अतिथि होंगे। इसमें जाने-माने ज्योतिषाचार्य हिमाचल प्रदेश से पंडित लेखराज शर्मा, दिल्ली से डा. एचआर रावत, पंडित शुभेश शर्मन, डा. अजय भांभी, गाजियाबाद से पवन सिन्हा, मोदीनगर से डा. ललित पंत, चंद्रशेखर शास्त्री, डा. विनायक, मुंबई से विनित गोठी, इंदौर से दिनेश शर्मा, इलाहाबाद से सुमन शर्मा, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. जाह्न्वी, बिहार से कपाली बाबा समेत 200 से ज्यादा विद्वान ज्योतिषाचार्य भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें