फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...सौर ऊर्जा से जगमग होंगीं मंगलौर की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। अब कस्बे की सड़कें सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमग होंगी साथ ही नगर पालिका कार्यालय पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। बस अड्डे और तांगा स्टैंड का शेड बनाया जाएगा। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में 48 प्रस्तावों पर मुहर लगी। सौर ऊर्जा की स्ट्रीट लाइटों को लेकर उरेडा को प्रस्ताव भेजने का फैसला हुआ। इस पर करीब एक करोड़ बीस लाख रुपये खर्च होंगे। इस काम की डीपीआर उरेडा की ओर से तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा बस अड्डे और तांगा स्टैंड पर शेड बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। नगर के विभिन्न इलाकों में सड़क और अन्य निर्माण कार्यों के 48 प्रस्ताव भी पारित किए गए।
लंढौरा रोड के दोनों ओर रंगीन इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का प्रस्ताव पास किया गया। इन निर्माण कार्यों पर करीब पांच करोड़ रुपए का खर्च आयेगा। बोर्ड बैठक के दौरान पालिका अध्यक्ष इस्लाम चौधरी, अधिशासी अधिकारी अजहर अली सहित कई सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें