फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपहले पर्दे पर अपनी छाप छोड़ रहे युवा: डा. प्रेमचंद अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन ह्यूमेनिटी फाउंडेशन और पंथी जन कल्याण समिति की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए श्रीरस महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वित्त और विधायी मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कलाकारों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज के परशुराम सभागार में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में बहुत सी प्रतिभाएं हैं। उत्तराखंड के कई युवा रंगमंच पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। छोटे और बड़े पर्दे पर युवा सराहनीय अभिनय करते हुए प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से पिछले दो साल से हमारे कलाकारों को कोई काम नहीं मिल पाया। ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान कर इंडियन ह्यूमेनिटी फाउंडेशन और पंथी जन कल्याण समिति ने अच्छी पहल की है। इस तरह के आयोजन समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों से कलाकारों के अभिनय में भी निखार आता है। उनका मनोबल भी बढ़ता है। इसके अलावा उन्हें प्रतिभा के बल पर कार्य भी मिलता है। कार्यक्रम में ओडिसा, गुजरात, अलीगढ़, बनारस, अहमदाबाद, झारखंड सहित देशभर के विभिन्न राज्यों से कलाकारों ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन शर्मा, पंथी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष रीति सकलानी, भाजपा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, पार्षद शिव कुमार गौतम, सुमित पंवार, देवेंद्र दत्त सकलानी, संजय शास्त्री, मेजर जीएस रावत, ऊषा जोशी, अनिता तिवाड़ी, पुष्पा नेगी, जयंत शर्मा, डॉ विभोर कुकरेती आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें