Iमेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा भी निकाली गईI
विज्ञापन
युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित युवा महोत्सव में लोक नृत्य और गायन में कालूवाला की टीम ने सर्वाधिक अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पहले मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों से कलशों में भरकर लाई गई मिट्टी को लेकर लाए गए अमृत कलश को लेकर यात्रा भी निकाली गई।
युवा महोत्सव का शुभारंभ डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। विधायक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से राज्य की संस्कृति का संरक्षण और संवर्द्धन होता है। युवा महोत्सव से सांस्कृतिक प्रतिभाएं भी सामने आती है। ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने कहा कि महिलाओं ने लोकगीत और नृत्यों की प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्य की विराट संस्कृति से रूबरू कराया है। युवा कल्याण अधिकारी विनिता नौटियाल ने बताया कि लोक गायन में 260 अंक लेकर कालूवाला प्रथम, 235 अंकों के साथ बडोवाला द्वितीय और 225 अंकों को लेकर दूधली तृतीय रही।
लोकनृत्य में भी 280 अंक लेकर कालूवाला प्रथम, बडोवाला 250 अंक लेकर द्वितीय और 210 अंकों के साथ दूधली तृतीय रही। विजेता टीमों को विधायक बृजभूषण गैरोला ने पुरस्कृत किया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी जगत सिंह, कनिष्ठ प्रमुख विनोद राणा, विक्रम सिंह नेगी ग्राम प्रधान पंकज रावत, राजकुमार राज, प्रताप सिंह बस्सी आदि मौजूद रहे।