ऋषिकेश। मुनिकीरेती थानाक्षेत्र में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पहाड़ी से गिर गया। पुलिस युवक को खाई से निकालकर राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय मुनेन्द्र उर्फ कुलदीप सिंह पुत्र गुरूमान सिंह निवासी ढिल्लन नगर लोहारा लुधियाना पंजाब ऑलवेदर रोड में पोकलैंड मशीन का ऑपरेटर था। सोमवार को शिवपुरी के समीप वह काम के दौरान कुछ देर के लिए पैराफिट पर बैठ गया। इसी दौरान वह नीचे खाई में जा गिरा। मौके पर अन्य साथियों और पुलिस ने खाई से बाहर निकाला। ब्यासी चौकी इंचार्ज दुर्गेश कोटियाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।