फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चोरी की स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 01:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
रायवाला पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी को भी बरामद किया है। आरोपी की पहचान रमेश गवारिया निवासी ग्राम सनवाड, फतेहनगर, जिला उदयपुर राजस्थान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र खोलिया ने बताया कि 14 नवंबर को गोहरी माफी रायवाला निवासी गोविंदराम ने पुलिस को तहरीर दी कि वह अपनी स्कूटी रायवाला पेट्रोल पंप पर पार्क करने के बाद किसी काम से ऋषिकेश चले गए थे। शाम को जब वह लौटे तो स्कूटी पेट्रोल पंप पर नहीं थी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 15 नवंबर की शाम मोतीचूर जंगल के पास से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी बरामद की है। आरोपी खानाबदोशों की तरह गंगा किनारे घाटों और पुराने खंडहरों में अपना ठिकाना बना कर रहता था। क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देता था। आरोपी युवक के खिलाफ राजस्थान में चोरी व लूट के सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें