फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: युवक ने लगाई गंगा में छलांग, दो दिन पूर्व भाभी भी कूदी थी

Fri, 21 Feb 2025 01:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
72 सीढ़ी घाट के समीप एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ युवक के रेस्क्यू के लिए सर्च अभियान चला रही है। दो दिन पूर्व इसी स्थान से युवक की भाभी ने भी गंगा में छलांग लगाई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे एक युवक 72 सीढ़ी घाट के पास पहुंचा और अचानक गंगा में छलांग लगा दी। लोग कुछ समझ पाते तब तक वह लोगों की नजरों से ओझल हो गया। युवक ने जैकेट, जूते, टोपी और मोबाइल फोन गंगा किनारे रख दिया था। युवक की पहचान राजन निवासी आमबाग, ऋषिकेश के रूप में हुई।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि बीते 18 फरवरी को एक महिला ने भी 72 सीढ़ी घाट के समीप गंगा में छलांग लगा दी थी। तब महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में महिला की पहचान सोनी (36) निवासी आमबाग के तौर पर हुई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बताया कि गंगा में कूदने वाले देवर और भाभी हैं। दोनों की गंगा में तलाश की जा रही है। हालांकि दोनों के गंगा में कूदने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें