फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रेगुलर हुई योगनगरी ऋषिकेश-हुबली स्पेशल ट्रेन

Sun, 05 Jul 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक स्पेशल ट्रेन बनकर हो रही थी संचालित, यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

9 जुलाई से रेगुलर बनकर चलेगी, रिजर्वेशन शुरू, टिकट में भी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से हुबली (कर्नाटक) के मध्य संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन को रेलवे की ओर रेगुलर कर दिया गया है। रेगुलर ट्रेन के टिकटों की बिक्री भी शुरू हो गई है। रेगुलर ट्रेन के संचालन से यात्रियों को टिकट में भी राहत मिलेगी।
योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से हुबली के मध्य स्पेशल ट्रेन (07363-07364) का संचालन हो रहा था। यात्री इस ट्रेन को रेगुलर करने की मांग कर रहे थे। स्पेशल के संचालन होने से यात्रियों को ज्यादा किराया चुकाना पड़ता था। जबकि रेगुलर ट्रेन में कम किराया चुकाना पड़ता है। यह ट्रेन 9 जुलाई से रेगुलर बनकर चलेगी।
विज्ञापन

इस रेगुलर ट्रेन के टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। बताया जा रहा कि स्पेशल ट्रेन में योगनगरी ऋषिकेश से दिल्ली का स्लीपर क्लास का टिकट 400 रुपये था जो रेगुलर ट्रेन में 190 हो गया है। रेलवे की ओर से यह ट्रेन गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुई लगाई गई थी। यात्रियों की अच्छी भीड़ मिलने के बाद इसे रेगुलर करने का रेलवे की ओर से निर्णय लिया गया।
यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन बृहस्पतिवार को सुबह 6:15 बजे हुबली के लिए रवाना होती है। जबकि हुबली से बुधवार की रात 11:30 बजे योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है।
विज्ञापन

-
कोट-
रेलवे की ओर से योगनगरी हुबली, हुबली योगनगरी स्पेशल ट्रेन को रेगुलर कर दिया गया है। इस ट्रेन के टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। इस ट्रेन के संचालन होने से यात्रियों को लाभ मिलेगा। - सुरेंद्र कुमार शर्मा, स्टेशन प्रबंधक, योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें